बरेली: 17 माह पहले की थी सगाई, अब शादी की दो तारीखें बदल बीएससी के छात्र को उलझाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एक लाख रुपये सगाई से लेकर अब तक खर्च होने, लड़की पक्ष के शादी न करने का आरोप

बीएससी का छात्र सगाई करने के बाद मुश्किल में फंस गया। जिस युवती से 17 माह पहले उसने सगाई की, फोटो भी खिंचे लेकिन उससे शादी आज तक नहीं हुई।

बरेली, अमृत विचार बीएससी का छात्र सगाई करने के बाद मुश्किल में फंस गया। जिस युवती से 17 माह पहले उसने सगाई की, फोटो भी खिंचे लेकिन उससे शादी आज तक नहीं हुई। इससे परेशान होकर युवक ने सोमवार को जनता दर्शन में डीएम से गुहार लाई।

ये भी पढ़ें- बरेली: रोडवेज को चूना लगाने वाले 19 डग्गामार वाहन सीज, 11 वाहनों को किया चालान

उसने बताया कि युवती के परिजन दो बार शादी की तारीख बदल चुके हैं। लड़की पक्ष न शादी कर रहा और न ही मना कर रहा है। उसने रिश्तेदारों की मदद से लड़की पक्ष से शादी करने के संबंध में बात की लेकिन जवाब कुछ नहीं मिला। थक हारकर छात्र सोमवार को कलेक्ट्रेट आया और डीएम के जनता दर्शन में अपनी पीड़ा सुनाई। डीएम के कक्ष में अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम तृप्ति गुप्ता को देवरनिया के पोस्ट बसुधरन जागीर के मुड़िया ऊदा गांव निवासी देवेंद्र कुमार ने हस्तलिखित दो पेज की शिकायत सौंपी।

उसने शिकायती पत्र में कहा कि कुआडंडा क्षेत्र की एक युवती से उसका रिश्ता तय हुआ। 27 जून 2021 को उसकी युवती से दोनों परिवारों की मौजूदगी में लड़की पक्ष के घर पर ही धूमधाम से सगाई हुई थी। कहा कि उस दिन के बाद दो बार शादी की तारीख लड़की पक्ष बदल चुका है। लड़की पक्ष के इस रवैये पर रिश्तेदारों की मदद से बात की लेकिन सगाई में हुए लेनदेन पर कोई समझौता नहीं कर रहे। वह शादी की उम्मीद आज भी लगाए हुए हैं। लड़की पक्ष ने उसे उलझाकर रखा है। लड़की पक्ष पर 1 लाख रुपये खर्च करवाने का भी आरोप लगाया।

एसीएम प्रथम को बताया कि 1 अक्टूबर को उसने एसएसपी को भी शिकायती पत्र सौंपा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत में बताया है कि वह हिमाचल में नौकरी भी करता है। उसने अप्रिय घटना होने की आशंका जताई है। देवेंद्र ने लड़की पक्ष के लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग उठाई है। इसमें एसओ भुता को जांच सौंपी है। आख्या जल्द भिजवाने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्ट्रेट से एसओ भुता को शिकायती पत्र की कॉपी भेजने के साथ शिकायत ऑनलाइन पोर्टल पर भी चढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें- बरेली: अब पुरुष नसबंदी का ग्राफ बढ़ाएगा सारथी, एसीएमओ ने दिखाई हरी झंडी

संबंधित समाचार