बहराइच :  जिनको समझा बाघ के बच्चे वह निकले जंगल कैट के कब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, मूर्तिहा, बहराइच। कोलकाता रेंज के गुलरा गांव में एक ग्रामीण के गन्ने के खेत में सोमवार को जंगल काट के बच्चे मिले। काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। सभी ने बाघ के बच्चे होने की अफवाह फैला दी हालांकि वन कर्मियों ने मौके पर पहुंच बच्चों के जंगली कैट होने की बात कही है।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेज अंतर्गत ग्राम पंचायत उर्रा के मजरा गुलरा निवासी किसान के खेत में गन्ना लगा हुआ है। सोमवार को आसपास के किसान खेतों में सरसों की बुवाई के लिए खेत तैयार कर रहे थे।

तभी गन्ने के खेत में एक स्थान पर तीन जंगल कैट के बच्चे दिखे। जंगल कैट के बच्चे देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सभी ने बाघ के बच्चे होने की अफवाह फैला दी लोगों की भीड़ भी एकत्रित हो गई। सूचना वन चौकी उर्रा में दी गई वन कर्मी मौके पर पहुंचे। डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि बच्चे जंगल काट के हैं उन्होंने बताया कि यह बच्चे अक्सर आसपास दिख जाते हैं।

संबंधित समाचार