अयोध्या : कटौती मुक्त अयोध्या, 24 घंटे में 6 बार बत्ती गुल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चौक उपकेन्द्र क्षेत्र में अर्थफाल्ट के चलते बार-बार होती है ट्रिपिंग, कई बार शट डाउन लेकर कटौती करने का बन गया है दस्तूर

अमृत विचार, अयोध्या। प्रदेश सरकार द्वारा अयोध्या को बिजली कटौती से पूरी तरह मुक्त रखा गया है। लेकिन यहां शहर के प्रमुख इलाकों में बिजली कटौती रिवाज बन गया है। कभी शट डाउन लेकर तो कभी ट्रिपिंग के चलते दिन में कई-कई बार बिजली गुल होती है। पिछले 24 घंटे के दौरान शहर के प्रमुख स्थल चौक उपकेन्द्र से जुड़े इलाकों में करीब 6 बार बत्ती गुल हुई। 

अयोध्या के चौक बिजली घर से सम्बन्धित विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कभी 24 घंटे अनवरत नहीं मिलती है। इस क्षेत्र में 24 घंटे के दौरान कई-कई बार बिजली आती-जाती है।  मिली जानकारी के अनुसार चौक बिजली उपकेन्द्र से जुडे क्षेत्रों में विगत 24 घंटे के दौरान रविवार से सोमवार के बीच करीब 6 बार कटौती हुई। बताते हैं कि सोमवार को सुबह 10.55 बजाजा फीडर शट डाउन के कारण काफी देर बिजली कटौती रही।

इसके बाद अपराह्न 13.10 बजे फिर अंगूरीबाग फीडर से शट डाउन लिया गया। इसके बाद हैदरगंज फीडरगंज पर अपराह्न 13.20 लाइन ट्रिप हो गयी जो 13.25 पर आई। इसके बाद थोड़ी-थोड़ी देर पर बिजली की आवाजाही बनी रही। उपकेन्द्र के अनुसार अपराह्न 13.25 के बाद कटौती नहीं हुई। लेकिन रविवार को भी पूर्वाह्न 11.35 बजे हैदरगंज फीडर ट्रिप किया फिर 11.40 चालू हो गया।  

इसी दिन अर्थफाल्ट पर पूर्वाह्न 11.55 धारा रोड बंद हो गया फिर 12 बजे चालू हुई। इसके पहले भी कभी ट्रिपिंग तो कभी शट डाउन दस्तूर रहा है। अवर अभियंता विद्युत उपकेन्द्र चौक नरेश जायसवाल का कहना है कि कभी जम्फर कटने और कभी पतंग में तार के कारण लाइन ट्रिपिंग हो जाती है। इसके अलावा कोई मेजर फाल्ट होती है तो शट डाउन लिया जाता है। लेकिन इधर कोई मेजर फाल्ट तो नहीं आयी है।

संबंधित समाचार