लखनऊ: प्रेमी ने वीडियो कॉल पर प्रेमिका को धमकाया, ब्लेड से लिखवाया शरीर पर नाम
लखनऊ, अमृत विचार। अभी सुफियान का मामला ठंडा भी नहीं हुआ कि एक और प्रेमी ने राजधानी में अपनी प्रेमिका के साथ खतरनाक हरकत कर डाली है। अभी मिली ताजा जानकारी के मुताबिक यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात की और उसे धमकाया। प्रेमी की धमकी से डरकर लड़की ने ब्लेड से युवक का नाम अपने शरीर पर लिखा। इसकी जानकारी तब हुई जब घायल होने के चलते युवती की हालत बिगड़ गयी। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां उसने पूरी बात उन्हें बताई।
ये पूरा मामला लखनऊ के ग्रामीण इलाके से है। युवती के पिता की तहरीर पर अवनेंद्र नाम के युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही है। युवती के अनुसार उसका प्रेमी मानसिक रूप से बीमार है और इस तरह कि हरकतें कई बार पहले भी कर चुका है।
