औरैया: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकराई मिनी बस, 17 लोग घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एरवाकटरा के गांव उमरेन के पास हुआ हादसा

पानीपत से चलकर अयोध्या जा रही मिनी बस में 17 लोग सवार थे। जो कि अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे कि तभी बस सवार एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे का शिकार हो गए।

औरैया, अमृत विचार। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक मिनी बस डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें सवार 17 लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने यूपीडा की टीम सहित राहगीरों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया। वहीं डॉक्टरों द्वारा कुछ लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:-औरैया: सभासदों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा, संकेतक बोर्ड को लेकर जताई आपत्ति, किया विरोध 

बता दें पानीपत से चलकर अयोध्या जा रही मिनी बस में 17 लोग सवार थे। जो कि अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे कि तभी बस सवार एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आने की वजह से यह सड़क हादसा हुआ है।

फिलहाल मौके पर मौजूद पुलिस राहत कार्य में जुटी हुई है और जल्द से जल्द घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजने में लगी है।

ये भी पढ़ें:-औरैया: देवर ने भाभी की चाकू से गोदकर हत्या, दबिश जारी

संबंधित समाचार