बहराइच: चेक पोस्ट निर्माण से दो देशों में बढ़ेगा व्यापार, चेयरमैन ने लिया जायजा
अमृत विचार, बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर रुपईडीहा में चेकपोस्ट का निर्माण केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से कराया जा रहा है। निर्माणाधीन चेकपोस्ट का निरीक्षण लैंड पोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया के चेयरमैन ने देर शाम को निरीक्षण किया। उन्होंने बेहतर कार्य करने का निर्देश दिया है।
जनपद बहराइच के इंडोनेपाल बॉर्डर रुपईडीहा में भारत और नेपाल के व्यापार को सुगम करने के लिए रुपईडीहा बार्डर पर 206 करोड़ की लागत से ICP (इन्टीग्रेटेट चेक पोस्ट) का निर्माण किया जा रहा है। पिछली मोदी सरकार के कार्यकाल में गृह मंत्री रहे राजनाथ सिंह ने इस चेक पोस्ट की आधार शिला रखी थी जो मार्च 2023 में बनकर तैयार होना है।सोमवार को लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन आदित्य मिश्रा ने चेक पोस्ट के निर्माण का जायजा लिया और चेक पोस्ट के निर्माण कंपनी के कर्मचारियों के साथ बैठक कर प्रगति काम प्रतिशत के बारे में जानकारी ली। चेक पोस्ट का बारीकी से निरीक्षण किया।
आपको बता दे की ये बहराइच जिला में रुपईडीहा बार्डर पर बन रहा यह इंटीग्रेट चेक पोस्ट भारत का बिहार के दो के बाद तीसरा सबसे बड़ा चेक पोस्ट होगा। इस चेक पोस्ट के बनने से दोनो देशो के सीमा सिक्युरिटी और दोनो देशो के व्यापार में भी तेजी आएगी। यह चेक पोस्ट वेल सिक्योरिटी लैस होगा जिससे व्यापार में भी पारदर्शिता आएगी। लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन आदित्य मिश्रा का कहना है कि यह इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट एक अप्रैल से शुरू हो जाएगा। अब तक 84 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। वही दूसरी और नेपाल में भी भारत की मदत से चेक पोस्ट का निर्माण किया जा रहा है।
