मुरादाबाद : निजी अस्पताल में डेंगू से छात्र की मौत, प्रशासन ने अस्पताल को सील किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

CMO एमसी गर्ग ने कहा की एक शिकायत मिली थी कि स्थानीय अस्पताल में इलाज में लापरवाही के कारण छात्र की मृत्यु हुई है

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक निजी अस्पताल में डेंगू से छात्र की मौत के बाद अस्पताल के खिलाफ परिजनों ने विरोध किया। इसके बाद प्रशासन ने अस्पताल को सील कर दिया है।

अजय गौतम (संयुक्त मजिस्ट्रेट, मुरादाबाद) ने बताया कि यहां मोहम्मद एजान नामक छात्र का इलाज चल रहा था जिसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने जांच की है, चिकित्सकों से बात की, कुछ अनियमितता पाई गई है। जिसे देखते हुए अस्पताल को कुछ समय के लिए सील किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

CMO एमसी गर्ग ने कहा की एक शिकायत मिली थी कि स्थानीय अस्पताल में इलाज में लापरवाही के कारण छात्र की मृत्यु हुई है। टीम गठित कर जांच की गई जिसमें कुछ कमियां पाई गई और अस्पताल को सील कर विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद: सूद माफिया की आठ करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

संबंधित समाचार