हल्द्वानी: 24 से हल्द्वानी समेत अन्य मैदानी क्षेत्रों में छाएगी धुंध 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी समेत प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में 24 नवंबर से कोहरा छाने लग जाएगा। मौसम विभाग ने इस संबंध में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक इसका मुख्य कारण हवा में नमी की मात्रा में बढ़ोतरी है।

23 नवंबर तक धुंध की संभावना शून्य है, लेकिन 24 नवंबर को 4 से 13 फीसदी धुंध छाने का अनुमान है। सर्दी के मौसम में नम हवा ऊपर उठती है तो ठंडी हो जाती है। इसके बाद जल वाष्प इकट्ठा होकर जल की बूंदों में तब्दील होती है। इससे कोहरा होता है। ये सूक्ष्म बूंदें धुआं और धूल में शामिल हो जाती है, जो धुंध बनती है। मौसम विभाग के मुताबिक कुमाऊं में न्यूनतम तापमान फिलहाल स्थिर बना हुआ है। इस वर्ष पश्चिमी दिशा से हवा के बहाव का असर देखने को मिलेगा और रिकार्ड तोडऩे वाली ठंड 15 दिसंबर से लेकर 15 जनवरी के बीच में होगी।

संबंधित समाचार