पिथौरागढ़: आग से राख हुईं 14 दुकानें...लाखों का नुकसान...टला बड़ा हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पिथौरागढ़, अमृत विचार। सोमवार देर रात धारचूला के गांधी चौक में अचानक आग भड़क उठी, 14 दुकानें आग की भेंट चढ़ गईं हलांकि गनीमत रही कि अग्निकांड से किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। आग की घटना की जानकारी रात्रि गश्त में तैनात पुलिस जवानों को लगी।

गश्ती दल जब यहां से गुजर रहा था तो दुकानों के अंदर आग लगी थी। उन्होंने तत्काल कोतवाली, एसडीएम और फायर सर्विस को सूचना दी और खुद आग बुझाने में जुट गए।

दुकानों के दोनों तरफ आवासीय भवन हैं और घनी बस्ती है। आग लगने की सूचना मिलते ही सभी लोग घरों से बाहर निकल गए। सूचना मिलते ही मौके पर फायरकर्मी और सेना के जवान भी पहुंच गए। छोटे वाहनों से पुलिस, जवानों व स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

सुबह होने तक आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कोई स्पष्ट कारण तो नहीं पता चला है मगर शार्ट सर्किट होने के चलते ऐसे हुआ हो ये माना जा रहा है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म