बहराइच: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, भाई के घर जाते समय हुआ हादसा
अमृत विचार, बहराइच। जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र में भाई के घर जा रही महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने बाइक सवार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नयापुरवा निवासी दिलवाशा देवी (40) पत्नी देवता यादव सोमवार को त्योहार पर अपने भाई के घर जा रही थी।
खैरीघाट थाना क्षेत्र टांडपुरवा सोहबतिया गांव निवासी अपने भाई के घर जा रही थी। महिला पैदल बेहड़ा चौकी के पास जा रही थी। सोमवार रात नौ बजे के आसपास महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों की जानकारी पर थाने की पुलिस पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बाइक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
