लखनऊ: एयरपोर्ट पर 4 घंटे लेट हुई फ्लाइट, यात्रियों ने फ्लाइंग स्टाफ को घेरा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर यात्रिओं ने जमकर हंगामा काटा। इसकी वजह एक निजी एयरलाइन की फ्लाइट का तकरीबन चार घंटे से ज्यादा लेट होना बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार एक निजी एयरलाइन की फ्लाइट को लखनऊ से बेंगलुरु के लिए सुबह दस बजे के करीब टेकऑफ करना था। यात्री नियत समय पर एयरपोर्ट पहुँच गए, लेकिन तकरीबन चार घंटे से भी ज्यादा समय तक उन्हें तकनीकी कारणों का हवाला देकर लॉउंज में ही रोक दिया गया। बार-बार पता करने के बावजूद फ्लाइंग स्टाफ यात्रियों को सही जानकारी नहीं दे पाया। इससे नाराज यात्रियों ने स्टाफ को घेर लिया और अपनी नाराजगी जताई। इस दौरान यात्रियों ने एयरपोर्ट जमकर हंगामा किया।          

संबंधित समाचार