नानकमत्ता: रात में पानी भरने गई महिला को अगवा कर किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानकमत्ता, अमृत विचार। रात में घर के पीछे हैंडपंप से पानी लेने गयी महिला को दो लोगों ने महिला के अगवा कर लिया। आरोप है कि अपहरणकर्ताओं ने महिला के साथ मारपीट और डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने नामजद दो अरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित महिला के पति ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया है कि उसकी पत्नी रात के वक्त घर के पीछे लगे हैंडपंप में पानी भरने गई थी। इस दौरान वहां पर पहले से छिपे जगदीश सिंह उर्फ बिट्टू व आकाश ने उसकी पत्नी का मुंह बंद कर उसका अपहरण कर लिया।

घर नहीं पहुंचने पर आस-पास तलाश की गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। रात्रि दो बजे पीड़ित की पत्नी चोटिल हालत में घर पहुंची तो पीड़िता ने अपने पति को घटना की जानकारी दी। पीड़िता के पति के अनुसार आरोपियों ने कुछ समय पहले हैंडपंप पर नहा रही उसकी पत्नी  वीडियो भी बना ली थी। जिसको लेकर वह लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहे थे।

उस वक्त लोकलाज के चलते मामले को गांव की पंचायत में ही निपटा लिया गया था। आरोपी वीडियो को डिलीट करने के लिए राजी हो गये थे। इसके बाद से आरोपी उसके साथ रंजिश रखने लगे और इस घंटना को अंजाम दे दिया। थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने बताया कि महिला के पति की तहरीर पर जगदीश सिंह उर्फ बिट्टू और आकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

संबंधित समाचार