मुलायम सिंह यादव का विपक्ष भी करता था सम्मान: धनंजय सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नौपेड़वा, जौनपुर। स्थानीय बाजार में स्थित श्री यादवेश इंटर कालेज के मैदान में मंगलवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के रक्षामंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई। जयंती समारोह के मुख्य अतिथि जदयू के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सासंद धनन्जय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहें मुलायम सिंह यादव का सम्मान विपक्ष भी करता था।

मुलायम सिंह के निधन के बाद सभी दलों के लोगों का सैफई पहुँच श्रंद्धाजलि देना उनकी अपार लोकप्रियता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकारें आएगी जाएगी परन्तु सौहार्द बना रहना चाहिए यही हमारी भरतीय संस्कृति की पहचान है। नेता मुलायम सिंह अगर एक जाति को लेकर चले होते तो आज उनकी यह लोकप्रियता नही बनती।

Untitled(32)

धनंजय सिंह ने कहा कि वर्ष 2003 में उनके साथ कार्य करने का अवसर मिला तो वे सदन में सभी विधायकों को बराबर का सम्मान देते थे। राजनीति में वैचारिक मतभेद हो सकतें है परन्तु राजनैतिक मदभेद नही होने चाहिए। कार्यक्रम से पूर्व धनन्जय सिंह ने मुलायम सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्य अतिथि द्वारा आयोजक जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र कुमार यादव एवं ब्लॉक प्रमुख मनोज कुमार यादव द्वारा 50 किसानों के बीच अग्रिम खेती हेतु एक लाख रुपया सहायता राशि एवं 20 दिव्यागों को ट्राई साइकिल प्रदान की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रशेखर मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य लाल रत्नाकर सिंह ने किया।

संचालन वरिष्ठ शिक्षक लालसाहब यादव ने किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य आशीष सिंह आंशू, अमरेश रतन सिंह रंगीले, लक्ष्मीशंकर यादव, विकास यादव, कैलाश दूबे, अंकित यादव, भिवेश यादव, अमित पाठक, सुनील सिंह, हसन अकबर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें।

संबंधित समाचार