Kanpur News : अधिवक्ताओं ने बीच सड़क ट्रैफिक कांस्टेबल को पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
Kanpur News कानपुर में अधिवक्ताओं की दबंगई आई सामने।
Kanpur News कानपुर के कोतवाली क्षेत्र के महिला थाने के पास अधिवक्ताओं ने ट्रैफिक कांस्टेबल की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पीड़ित कांस्टेबल की तहरीर पर तीन नामजद सहित आठ-दस अज्ञात पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
कानपुर, अमृत विचार। Kanpur News कोतवाली थाना क्षेत्र के महिला थाने के पास अधिवक्ताओं ने ट्रैफिक कांस्टेबल की बीच सड़क जमकर पिटाई कर दी। मारपीट की पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित कांस्टेबल की तहरीर पर तीन नामजद सहित आठ-दस अज्ञात पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
यातायात पुलिस लाइन में तैनात जितेंन्द्र कुशवाहा मंगलवार को महिला थाने के पास ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान अधिवक्ता सतेंन्द्र बाजपेयी उर्फ चन्दू ने बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर दी। जिसका कांस्टेबल ने विरोध किया, तो कई अधिवक्ता गाली-गलौज कर बीच सड़क कांस्टेबल को जमीन पर गिराकर पीटने लगे।
अधिवक्ताओं ने कांस्टेबल की वर्दी भी फाड़ दी। इसके बाद सभी धमकी देकर मौके से फरार हो गए। ज्वाइंट पुलिस कमिश्रर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि पीड़ित कांस्टेबल की तहरीर पर कोतवाली थाने में अधिवक्ता सतेन्द्र बाजपेयी उर्फ चन्दू, आशुतोष कटियार व जितेन्द्र उर्फ जीतू बाजपेई समेत आठ-दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
ये लगाई गई धाराएं
मारपीट, बलवा, सरकार कार्य में बाधा, जानबूझकर अपमानित करना, धमकी देना समेत कई गंभीर धाराएं लगाई गई है।
