लखनऊ : सरकारी भ्रष्टाचार पर कब चलेगा बुलडोजर-नकुल दुबे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने सवाल करते हुए कहा कि प्रदेश में कथित तौर पर फैले सरकारी भ्रष्टाचार पर कब बुलडोजर चलेगा। प्रांतीय अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफें्रस को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम हो चुका है। आए दिन महिलाओं व किशोरियों पर अत्याचार की घटनाएं हो रही हैं। प्रदेश सरकार इन घटनाओं पर रोकथाम में विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि शहरों में चोरी व लूट की घटनाएं बढ़ गई हैं। किसानों की स्थिति दयनीय हो गई है।

कई नेताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता

 कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के समक्ष मंगलवार को कई नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ली। सदस्यता लेने वालों में गोरखपुर विश्वविद्यायल के छात्र नेता मनीष कुमार सिंह, अंकित गुप्ता, अमन शुक्ला, मनीष चौधरी, अखिलेश वरूण, आलोक गौड़, राज बहादुर, सचिन कुमार, मणीकेश्वर, पंडित सुभाष चन्द्र दीक्षित, मयंक तिवारी आदि शामिल हैं।

निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बनाई रणनीति

 प्रदेश में होने वाले वाले निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संभावित प्रत्याशियों व शहर पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई। संभावित प्रत्याशियों से सुझाव लिये गये।

बैठक में संभावित प्रत्याशियों को अपने-अपने अपने वार्डों में घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों को बताकर लोगों को पार्टी से जोड़ने का निर्देश दिया गया। बैठक में शहर अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव अज्जू, दिलप्रीत सिंह डीपी, अनुसुईया शर्मा, प्रमोद सिंह, आशुतोष मिश्रा, अनुराग दीक्षित, रेहान खान आदि शामिल हुए।

संबंधित समाचार