लखनऊ: पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी गलन, तराई इलाकों में और कम होगा पारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी में ठण्ड और गलन का असर रोज बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट आ रही है और ठण्ड बढ़ रही है।      

सुबह का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की माने तो बीते 24 घंटे में 1 डिग्री पारा और नीचे आया है। मंगलवार को 17 डिग्री सेल्सियस पारा पूरे प्रदेश का रिकॉर्ड किया गया था। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि तराई के क्षेत्रों में ठंडी का असर ज्यादा दिखाई पड़ेगा। करीब 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास मौसम अगले 1 सप्ताह तक बना रहेगा।

सुबह में हवा नमी के साथ सुबह का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। बारिश होने की कोई संभावना नहीं। हवाएं 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।

संबंधित समाचार