Kanpur News : शिवराजपुर में ग्रामीण बैंक में चोरी, बैंक से कुछ दूरी पर खेत में मिला बक्सा
Kanpur News कानपुर में बैंक में चोरी से मचा हड़कंप।
Kanpur News कानपुर के शिवराजपुर के कासामऊ में ग्रामीण बैंक में चोरी से हड़कंप मच गया। अगली सुबह जब बैंक कर्मी आए, तक उन्हें चोरी की घटना की जानकारी हुई। पुलिस व फोरेंसिंक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए है।
कानपुर, अमृत विचार। Kanpur News शिवराजपुर थाना क्षेत्र के बड़ौदा यूपी बैंक में मंगलवार रात चोरों ने पांच ताले काटकर चोरी का प्रयास किया। बैंक के दस्तावेज भरे बक्सा समेत अन्य सामान उठा ले गए, लेकिन शातिर चोर कैश तक पहुंच नहीं सके है।
अगली सुबह बैंक कर्मी पहुंचे तब ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। जानकारी पाकर पुलिस, फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वॉयड मौके पर जांच करने पहुंचा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश में जुट गई है।
शिवराजपुर थाना क्षेत्र के कासामऊ में मंगलवार रात चोरों ने मेन गेट से लेकर अंदर तक पांच ताले काटकर बैंक के भीतर दाखिल हुए। इसके बाद बैंक के अंदर दस्तावेज से भरे बक्से समेत अन्य दस्तावेज उठा ले गए, लेकिन कैश तक नहीं पहुंच सके।
सुबह बैंक कर्मी पहुंचे तो ताला टूटा मिला तो चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद शाखा प्रबंधक विनोद यादव, एसीपी बिल्हौर आलोक सिंह, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड मौके पर जांच करने पहुंचा।
फोरेंसिक टीम ने ताला, गेट के हैंडल और लॉकर के ऊपर से तमाम सारे फिंगर प्रिंट जुटाए। वहीं डॉग स्क्वॉयड बैंक से कुछ दूरी पर जाने के बाद भटक गया और वापस लौट आया। एसीपी बिल्हौर ने बताया कि चोर कैश तक नहीं पहुंच सके। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है।
