बहराइच: धरने पर बैठे किसानों ने कोतवाल पर लगाया अभद्रता का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

धरना जारी, कोतवाल के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

अमृत विचार, बहराइच। चिलवरिया चीनी मिल के सामने धरने पर बैठे किसानों ने देर रात को देहात कोतवाल पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है।  किसानों का कहना है कि चीनी मिल के सामने से किसानों को हटाने के लिए कोतवाल ने अपशब्दों का भी प्रयोग किया। इसे किसान नाराज हो गए। सभी कोतवाल के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

चीनी मिल के सामने गन्ना बकाया मूल्य भुगतान को लेकर भाकियू जिलाध्यक्ष मोहनलाल वर्मा के नेतृत्व में चिलवरिया चीनी मिल द्वारा पिछले पेराई सत्र का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करने की मांग को लेकर के लेकर सैकड़ों किसान चिलवरिया चीनी मिल गेट पर जमे हुए हैं। ,किसानों की मांग है कि पिछले पेराई सत्र का बकाया गन्ना भुगतान मूल्य उन्हें तुरंत दिलाया जाए। किसानों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है।किसानों का कहना है कि जब गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होगा,हम लोगों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।इस अवसर पर जिला महासचिव प्रमोद तिवारी,जिला प्रवक्ता पुत्तीलाल यादव, सन्तोष कुमार जयसवाल,  गुड्डू मिश्रा,रामराज सिंह,  दिलशाद , राधेश्याम यादव, बजरंग पटेल, महिला मोर्चा की सरोज कुमारी, संगीता कुमारी ,बृजेश पाठक, मगल राना, हरीराम गुप्ता, सुमन मिश्रा , ननकना,  सुन्दर देई, शिवप्रसाद मौर्य, शोभा राम , राम समुझ निषाद समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

कोतवाल ने की अभद्रता, कार्रवाई की मांग
आरोप है कि चीनी मिल के सामने धरने पर बैठे किसानों से रात में कोतवाल उलझ गए। उन्होंने किसानों से अभद्रता की। इससे नाराज किसान कोतवाल के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सभी का कहना है कि कोतवाल पर कार्रवाई और भुगतान को लेकर धरना जारी रहेगा।

संबंधित समाचार