Kanpur News : साइबर ठग ने निकाला नया पैतरा, अब अकाउंट में रुपये भेजकर उड़ा रहे बैंक बैलेंस, बरतें यह सावधानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur News साइबर ठग एक बार सक्रिय हो गए।

Kanpur News साइबर ठगों ने अब नया पैतरा निकाला है। ठग अकाउंट में रुपये भेजकर बैंक बैलेंस उड़ा रहे है। साइबर अपराधी डिजिटल लेनदेन को निशाना बना रहे है। किसी भी अंजान व्यक्ति को अपने बैंक अकाउंट की जानकारी नहीं दें।

कानपुर, [नितेश मिश्र]। अगर आपके अकाउंट में अचानक से रुपये आ जाएं तो आप तुरंत सतर्क हो जाइये। इसकी तत्काल सूचना बैंक और पुलिस को दे सकते हैं। यह साइबर अपराधी की चाल हो सकती है, जिसके जाल में फंसकर आप अकाउंट की पूरी जमा पूंजी गंवा सकते हैं।

शातिर गूगल पे, फोन पे, भारत पे समेत अन्य एप के माध्यम से खाते तक पहुंचते हैं। इसमें पहले अकाउंट में एक निश्चित धनराशि डाली जाती है, जिसके बाद उस राशि को दोबारा भेजने के लिए कहा जाता है। इस ट्रांजेक्शन के साथ ही साइबर ठग आपके खाते को पूरी तरह ट्रेस कर लेता है और पूरी राशि उड़ा ली जाती है।

साइबर सेल के विशेषज्ञों के मुताबिक अकाउंट में किसी भी व्यक्ति द्धारा भेजे गए पैसे को आप दोबारा उसके अकाउंट में नहीं भेजें। इसकी सूचना पुलिस को दें। किसी भी अनजान कॉल आने पर आप उससे गोपनीय जानकारी साझा न करें।

ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते समय सावधान रहने की जरूरत है। कमिश्नरेट पुलिस के साइबर सेल के पास ऐसी ही कुछ शिकायतें आई हैं, जिन अपर काम शुरू हो गया है। सेल के तेज तर्रार अधिकारियों को लगाया गया है।

एटीएम कार्ड इस्तेमाल करते समय बरतें सावधानी

आप अगर एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करते है, तो इसमें सावधानी जरूर बरतें, नहीं तो ठग गलत इस्तेमाल करके आपके खाते से लाखों का चूना लगा सकते है। बिना जांच परख के किसी भी यूपीआई लिंक पर क्लिक नहीं करें। साथ ही अपनी पर्सनल जानकारी भी किसी के साथ शेयर नहीं करें। कोई भी लिंक खोलने से पहले उसकी जांच परख जरूर कर लें।

साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत पुलिस में करें शिकायत

किसी भी तरह के साइबर ठगी होने पर बैंक के कस्टमर हेल्पलाइन नंबर पर तुरंत कॉल करके खाता ब्लॉक करा दें। कई बार हैकर एक बार पैसे निकालने के बाद भी दोबारा पैसा निकालने की कोशिश करता है। साथ ही ठगी की शिकायत नजदीकी थाने में तुरंत कराएं।

जल्द करेंगे शिकायत तो पैसा वापस आने की रहती संभावना

अगर आप साइबर ठगी के शिकार होते है तो उसके शुरुआती दो-तीन घंटे बहुत महत्वपूर्ण होते है। ऐसे में आप जितनी जल्दी रिपोर्ट करेंगे, साइबर सेल की टीम उतनी जल्द एक्शन लेगी। इससे आपके पैसे वापस आने की संभावना रहती है।

सर्च इंजन के जरिए कर रहे ठगी

अपने बैंक, इंश्योरेंस कंपनी, आधार अपडेशन सेंटर आदि के कस्टमर केयर के डिटेल्स के लिए गूगल जैसे किसी सर्च इंजन का सहारा लेते हैं। हालांकि ठग इसमें भी अपनी नजरें जमाए बैठे है। ओरिजिनल कांटैक्ट डिटेल्स की बजाय उनका अपना डिटेल्स वहां दिखे। अगर आपने इन नंबरों पर कॉल की तो ठग आपसे बात करके आपकी गोपनीय जानकारियां हासिल कर लेते है। इसके बाद वह आपका खाता खाली कर सकते है।

 

संबंधित समाचार