बागेश्वर: घिंघरतोला सिरौली में खाई में गिरी कार, मां की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। घिंघरतोला सिरौली के निकट देर रात एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में वृद्धा की मौके पर हर मौत हो गई। जबकि वाहन चला रहे बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे रेस्क्यू कर एंबुलेंस 108 की से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

यह मामला मंगलवार देर रात घिंघरतोला सिरोली का है। जब कार संख्या यूके-05-1013 अनियंत्रित होकर लगभग ढाई सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार को मुसोली निवासी (28) हरीश पांडे चला रहा था। जबकि उसकी (60) मां कुंती देवी कार में उसके साथ मौजूद थीं। कार के खाई में पलटने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। 

पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों को खाई से बाहर निकाला गया। लेकिन कुंती देवी तब तक दम तोड़ चुकी थीं। जबकि हरीश पांडे गंभीर रूप से घायल था। उसे 108 की मदद से जिला चिकित्सालय भेजा गया। इधर, कोतवाल केएएस नेगी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। हादसे का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव