अमेरिका में फिर खेला गया खूनी खेल, वॉलमार्ट स्टोर में फायरिंग से कई लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिका में वर्जीनिया के चेसापीक के पास वॉलमार्ट में हुई गोलीबारी में कई लोगों की मौत और घायल होने सूचना मिली है। चेसापीक पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात 10 बजकर 12 मिनट पर वॉलमार्ट में गोलीबारी होने की कॉल मिली। मृतकों और घायलों की संख्या अभी तक स्पष्ट नहीं हुई है। 

उन्होंने बताया कि गोलीबारी करने वाले व्यक्ति की मौत हो गयी है। सुपरमार्केट के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस खड़ी है। इसके अलावा कई आपातकालीन वाहन घटनास्थल पर मौजूद हैं।

पुलिस वॉलमार्ट बिल्डिंग की जांच कर रही है और लोगों से स्थिति के बारे में स्पष्ट रूप से बताने का आग्रह कर रही है।

ये भी पढ़ें:- नाइजीरिया में भीषण सड़क हादसा, दो बसों की भिड़ंत में 37 लोगों की मौत

 

संबंधित समाचार