जसपुर: फैक्ट्री में लगी आग, एक जिंदगी हुई खाक, दो की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जसपुर, अमृत विचार। बीती रात उधम सिंह नगर के जसपुर स्थित एक फैक्ट्री में आग लग गई, विकराल आग ने जहां एक जिंदगी काल के गाल में समां गई वहीं दो अन्य लोगों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घायलों को हायर सेंटर बरेली में भर्ती कराया गया है। घटना का कारण एलपीजी प्लांट से गैस रिसाव बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नादेही रोड पर सिडकुल की श्री शानदार फाइबर इंडस्ट्रीज है। फैक्ट्री में रात करीब लगभग दो बजे करीब एलपीजी सिलेंडर से गैस रिसाव हुआ और आग लग गई। जिस समय आग लगी उस समय फैक्ट्री में दो दर्जन से अधिक कर्मचारी मौजूद थे। आग लगने से उनमें अफरा तफरी मच गई। जैसे तैसे फैक्ट्री से 22 कर्मचारियों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया। इस हादसे में अभय राजपुर निवासी 29 वर्षीय अर्जुन त्यागी की मौके पर मौत हो गई, जबकि जसपुर के पास ग्राम मडुआखेड़ा निवासी संजय कुमार और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती गांव अभयराजपुर निवासी राहुल कुंवर गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए काशीपुर भेजा गया जहां से दोनों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया और दोनों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें वहां से भी बरेली रेफर कर दिया गया है बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रबंधन भी मामले की जांच कर रहा है।

संबंधित समाचार