फ्लैग डे: पुलिस ध्वज को दी गयी सलामी  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा, अमृत विचार। पुलिस झंडा दिवस पर डीआईजी विपिन कुमार मिश्रा द्वारा कार्यालय में कार्यरत समस्त पुलिस बल के साथ पुलिस ध्वज का ध्वजारोहण कर सलामी दी गई। 

पुलिस उप महानिरीक्षक ने पुलिस ध्वज के गौरवशाली अतीत, स्वर्णिम भविष्य एवं जनसेवा के प्रति उत्तर प्रदेश पुलिस की प्रतिबद्धता के सम्बन्ध में पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश का संदेश कार्यालय के समस्त अधिकारियो और कर्मचारियो को पढ़कर सुनाया और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई।

संबंधित समाचार