कासगंज पुलिस ने ठगी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, एक गिरफ्तार 

सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बरेली के जालसाज प्रदेश भर में कर रहे ठगी

कासगंज पुलिस ने ठगी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, एक गिरफ्तार 

कासगंज, अमृत विचार। सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बरेली के जालसाजों ने गैंग बनाकर सिर्फ कासगंज में ही गरीबों को नहीं ठगा है, बल्कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जालसाजी के लिए नेटवर्क बना लिया है और इसी नेटवर्क के माध्यम से वे प्रदेश भर में ठगी भी कर रहे हैं। इस बड़े गैंग का खुलासा करने में कासगंज पुलिस को सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने लखीमपुर खीरी के एक जालसाज को गिरफ्तार किया है। उसने पूरी जालसाजी का खुलासा कर दिया है।

यह भी पढ़ें- कासगंज: फंदे पर झूलता मिला कपड़ा कारोबारी का शव, हत्या की आशंका

मामला कासगंज में हुई ठगी के बाद खुला है। यहां गरीब लोगों को जालसाजों ने ऋण देने के नाम पर ठग लिया। लाखों रुपए की ठगी करने के बाद भी उपभोक्ताओं को ऋण नहीं दिया और कंपनी का कार्यालय छोड़कर भाग गए, हालांकि सोरों में इस कार्यालय पर क्षेत्र के ही बदरिया का अनिल सक्सेना तैनात मिला जो कंपनी का कर्मचारी है,  इसलिए इन्हें भी विस्तृत जानकारी नहीं थी।

सहावर के नूर आलम की तहरीर पर 18 नवंबर को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और जालसाजों की तलाश शुरू कर दी। तकनीकी का सहारा लिया। अब जब एक बड़ा जालसाज गिरफ्तार हुआ है तो प्रदेश भर में ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोरों में पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप से जिला लखीमपुर खीरी के गांव शहाबुद्दीन पुर निवासी जालसाज आकाश उर्फ राहुल को गिरफ्तार किया है तो उसमें जालसाजी का खुलासा कर दिया है।

उसने पुलिस को बताया है कि फर्जी कंपनी चलाने वाले गैंग का लीडर बरेली का नीरज मोटा है। जो अपने अन्य साथी फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली निवासी वीरेंद्र, जिला सीतापुर के गांव पीरपुर निवासी विजेंद्र उर्फ उत्तम वर्मा एवं बदरिया निवासी अनिल सक्सेना के साथ मिलकर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में ठगी कर रहे हैं। फर्जी कंपनियों के नाम पर ठगी करते हैं।

जालसाज ने पुलिस को बताया है कि महिलाओं व पुरुषों को रोजगार देने के लिए लोन दिलाने के नाम पर फर्जी नामों से कंपनियां बनाते हैं और एक स्थान पर अधिक से अधिक 15 गए रुकते हैं। लोन दिलाने के नाम पर अलग-अलग जनपदों में 2000 रुपये की किस्त पर 40000 रुपए का लोन देने का झांसा देते हैं।

फाइल चार्ज की एवज 2000 रुपये लेते हैं। उसने पुलिस को बताया है कि लखनऊ के गोसाईगंज, उन्नाव, रामपुर,  मुरादाबाद, बिलारी, संभल, बहजोई, बिसौली, बदायूं, अल्लापुर, सहित अन्य जिलों में अलग-अलग फर्जी नामों से कंपनी के कार्यालय खोलें और गरीब लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को जालसाज को जेल भेजा है।

सोरों पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लखीमपुर खीरी के जालसाज को गिरफ्तार किया है। मास्टरमाइंड जालसाज और उसके गिरोह के सदस्यों की तलाश की जा रही है। सीओ अजीत चौहान के नेतृत्व में टीम काम कर रही है---जितेंद्र दुबे,एएसपी।

यह भी पढ़ें- कासगंज: लोन के नाम पर मुरादाबाद-मध्यप्रदेश के जालसाजों ने ठगा, तीन पर FIR एक गिरफ्तार

ताजा समाचार