शाहजहांपुर: प्रेमी-प्रेमिका ने पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। शाहजहांपुर के थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव पंखा खेड़ा के निकट बहगुल नदी के किनारे पेड़ से युवक और युवती की लाश लटकती हुई मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि युवक और युवती आपस में रिश्तेदार थे और एक …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। शाहजहांपुर के थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव पंखा खेड़ा के निकट बहगुल नदी के किनारे पेड़ से युवक और युवती की लाश लटकती हुई मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि युवक और युवती आपस में रिश्तेदार थे और एक दूसरे से प्रेम करते थे।

जानकारी के मुताबिक थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव बरुआ में हाकिम कश्यप की बेटी पूजा और रिश्तेदार सुखदयाल का बेटा विपिन एक दूसरे से प्रेम करते थे। शुक्रवार रात में पूजा और विपिन अपने-अपने घर से निकल गए। पूजा के जाने की जानकारी उसके परिजनों को नहीं लगी लेकिन विपिन के परिजनों को पता लग गया कि वह घर पर नहीं है। रात में ही विपिन के परिजन उसकी तलाश में लग गए।

शनिवार सुबह पूजा की गैरमौजूदगी की जानकारी भी उसके परिजनों को हो गई। इस दौरान विपिन के परिजन पंखा खेड़ा गांव पहुंचे वहां उन्होंने विपिन की फोटो ग्रामीणों को दिखाई तब ग्रामीणों ने बताया कि बहगुल नदी के किनारे बबूल के पेड़ से एक युवक और एक युवती फांसी के फंदे पर लटक रहे हैं। तब विपिन और पूजा के परिजन वहां पहुंचे उन लटकते हुए शवों को देखकर पहचान की जिससे दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

सूचना पर पहुंची थाना मदनापुर पुलिस ने शवों को उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच में जुट गई है। वहीं युवक विपिन के परिजनों ने विपिन की हत्या की आशंका जताई है इसीलिए पुलिस हर बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है।

संबंधित समाचार