होशियारपुर: किसान संगठनों ने किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

होशियारपुर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न किसान संगठनों ने आज यहां प्रदर्शन किये व मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का पुतला जलाया। किसान मजदूर यूनियन गढ़दीवाला, पगड़ी संभाल लहर जैसे संगठनों के सदस्यों ने तहसील कांप्लेक्स और मुकेरियां शुगर मिल के सामने प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व यूनियन अध्यक्ष जुझर सिंह और लहर नेता सतनाम सिंह बगारिया कर रहे थे। पंजाब सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी मानी हुई मांगें नहीं पूूरी कर रही। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - एजेंसियां ​​सत्तारूढ दलों की कठपुतली की तरह काम कर रहीं: निरंजन

संबंधित समाचार