अयोध्या: जिलाधिकारी ने आयुक्त सभागार में की विजन डॉक्यूमेंट 2047 की समीक्षा, दिए यह निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को आयुक्त सभागार में आयोजित अयोध्या विजन डॉक्यूमेंट की साप्ताहिक बैठक में अयोध्या विजन 2047 की समीक्षा की गयी। विशेष कर अयोध्या हवाई अड्डा, श्रीराम जन्मभूमि तक जाने वाले मार्गों  सहादतगंज से नयाघाट तक रामपथ, श्रृंगारहाट से हनुमानगढ़ी होते हुये श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तक भक्ति पथ व सुग्रीव किला से होते हुये श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तक जन्मभूमि पथ मार्ग की समीक्षा हुई। इस दौरान श्रीराम एयरपोर्ट में हवाई पट्टी के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। 

जिलाधिकारी ने अयोध्या बिल्हरघाट बन्धा मार्ग में शेष भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही जल्द से जल्द पूरीी करने व अकबरपुर-गोसाईगंज मार्ग में शेष खातेधारकों की रजिस्ट्री में तेजी लाने के निर्देश दिये। डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं को वर्तमान में चल रहे सभी कार्यो को दिसम्बर 2023 तक हर हालत में पूरा करने की हिदायत दी। अयोध्या-बसखारी मार्ग तथा अन्य ऐसे सभी मार्ग जहां पेड़ों की कटाई हो रही उसकी रिपोर्ट देने को कहा।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: गन्ना किसानों को भेजे जा रहे कुछ एसएमएस हो रहे फेल, जानें वजह

श्रम विभाग के अन्तर्गत निमार्णाधीन अटल आवासीय विद्यालय का कार्य समय से पूरा करने, अयोध्या बाईपास के सौन्दर्यीकरण के अन्तर्गत लाईटिंग की व्यवस्था और अच्छी करने, राष्ट्रीय राजमार्ग के सर्विस लेन की नियमित सफाई कराने के भी निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव, अपर जिलाधिकारी, विभिन्न विभागों के मुख्य अभियन्ता, अधिशाषी अभियन्ता एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

संबंधित समाचार