मेरठ का नाम नाथूराम गोडसे नगर रखेगी हिंदू महासभा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हिंदू महासभा का ऐलान, निकाय चुनाव जीते तो बदलेंगे मेरठ का नाम

मेरठ, अमृत विचार। हिंदू महासभा एक बार फिर विवादित बयानों के चलते चर्चा में है। महासभा ने क्रांतिधरा मेरठ का नाम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के नाम पर रखने का ऐलान किया है। मंगलवार को महासभा ने निकाय चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि महासभा मेरठ में निकाय चुनाव जीती तो पहला काम मेरठ का नाम बदलकर नाथूराम गोडसे नगर रखेगी।

ये भी पढ़ें- मेरठ: कर्मचारी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

नगर निगम चुनाव खुलकर लड़ेगी महासभा
हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा और प्रेस प्रवक्ता अभिषेक अग्रवाल ने मंगलवार को यह घोषणा की। कहा कि महासभा नगर निगम का चुनाव खुलकर लड़ेगी। नगर निगम महापौर, पार्षद, निकायों और पालिका हर स्तर पर महासभा प्रत्याशी उतारेगी। मेरठ में अगर महासभा मेयर चुनाव जीती तो मेरठ का नाम बदलकर हुतात्मा नाथूराम गोडसे नगर करेंगे।

देशभक्त उम्मीदवारों को देंगे टिकट
देशभक्त उम्मीदवारों की पहचान की जाएगी और उन्हें एक वचन देना होगा कि वे संगठन की सोच और नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे। अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि अलग अलग जगहों के इस्लामी नामों को भी बदलकर महान हिंदुओं के नाम पर कर दिए जाएंगे। कहा कि चाहे भाजपा हो या शिवसेना सभी अपनी विचारधारा से दूर जा रही हैं। क्योंकि दोनों दलों में दूसरे समुदाय के लोगों की संख्या बढ़ रही है।

हिंदू महासभा ने जारी किया घोषणापत्र
महासभा ने अपना घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि पहली प्राथमिकता भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना होगा और इसके बाद गौ माता की रक्षा करना है। संगठन धर्मांतरण और मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति को रोकने के लिए भी काम करेगा। हर हिंदू को गाय माता को पालने का कार्य करना होगा तीसरा कार्य भारत के अंदर हो रहे धर्म धर्मांतरण जैसे मुख्य मुद्दों पर उन्हें हमेशा काम करना होगा भारत के अंदर बढ़ती हुई इस्लामिक तुष्टिकरण की राजनीति को समाप्त करना होगा। मेरठ के सभी सरकारी संस्थाओं के आसपास के क्षेत्रों का सड़कों का नाम बदलकर  देश के महान क्रांतिकारियों के नाम पर भी करा जाएगा।

चुनाव के लिए बांटी जिम्मेदारी
इस अवसर पर निकाय चुनाव का मेरठ जिले का प्रमुख अभिषेक अग्रवाल को बनाया मेरठ नगर का प्रमुख भरत राजपूत को बनाया और  सहप्रमुख का दायित्व अमित राणा एवं आयुष सिंघल को दिया गया। चुनाव कार्यालय प्रमुख दीपक शर्मा बनाए गए।

नाथूराम गोडसे, नारायण आप्टे की करते पूजा
बता दें कि मेरठ में शारदा रोड पर बने हिंदू महासभा के कार्यालय में बापू के हत्यारे नाथूराम गोडसे का मंदिर बना है। मंदिर में नाथूराम गोडसे और नारायण आप्टे की मूर्तियां लगी हैं। जिनकी रोजाना पूजा, आरती होती है। महासभा कार्यालय में 24 घंटे पुलिस का पहरा रहता है।

ये भी पढ़ें- मेरठ: आईआईएफएसआर के गार्ड को धारदार हथियार से हमला कर किया घायल

संबंधित समाचार