बरेली: साइबर ठग ने युवक के अकाउंट से निकाले 1.10 लाख रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। साइबर ठगों ने एक युवक के खाते से कई बार में 1.10 लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने बैंक के मैसेज देखे तो सन्न रह गए। उनका कहना है कि न तो उन्होंने अपना एटीएम किसी को दिया और न ही उनके पास कोई ओटीपी आया था। पीड़ित की शिकायत पर इज्जतनगर पुलिस …

बरेली,अमृत विचार। साइबर ठगों ने एक युवक के खाते से कई बार में 1.10 लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने बैंक के मैसेज देखे तो सन्न रह गए। उनका कहना है कि न तो उन्होंने अपना एटीएम किसी को दिया और न ही उनके पास कोई ओटीपी आया था। पीड़ित की शिकायत पर इज्जतनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इज्जतनगर के कर्मचारी नगर स्थित रामवाटिका निवासी अनूप कुमार मिश्रा ने बताया कि वह 6 जून की दोपहर में मिलक एसबीआई परिसर में एटीएम से रुपये निकालने के लिए गए थे। उन्होंने वहां से दस हजार रुपये निकाले और अपने घर आ गए। रात में उनके खाते से 1.10 लाख रुपये कट गए। पीड़ित ने बैंक के मैसेज देखे तो इसकी जानकारी अगले दिन बैंक को दी। उन्होंने बैंक को बताया कि न तो उन्होंने अपना एटीएम किसी को दिया है और न ही उनके पास कोई ओटीपी आया था। शनिवार को इज्जतनगर पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर उनकी रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

“एटीएम से रुपये निकालते समय सावधानी रखें। सही से देख ले कि कहीं पर कोई हिडन कैमरा तो नहीं लगा है। इसके साथ ही अपना एटीएम किसी और को न दे। और न ही किसी को ओटीपी बताए।” -सुशील कुमार, एसपी क्राइम

संबंधित समाचार