लखनऊ : आयुष कालेजों में अपात्र अभ्यर्थियों को प्रवेश देने का मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कार्यवाहक निदेशक समेत नौ अभियुक्तों को भेजा पुलिस रिमांड पर

अमृत विचार, लखनऊ। विशेष सीजेएम साक्षी गर्ग ने नीट-यूजी की मेरिट को दरकिनार कर अपात्र अभ्यर्थियों को आयुष कालेजों में प्रवेश देने के मामले में निरुद्ध आर्युवेद सेवाओं के निलम्बित कार्यवाहक निदेशक प्रो. सत्य नारायण सिंह व निलम्बित प्रभारी अधिकारी डॉ. उमाकान्त समेत नौ अभियुक्तों को तीन दिन के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर भेज दिया है। कोर्ट ने यह आदेश मामले के विवेचक व एसटीएफ निरीक्षक अतुल कुमार सिंह के प्रार्थना पत्र को मंजूर करते हुए दिया है।

प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के दौरान शेष सात अभियुक्तों हर्ष वर्धन तिवारी उर्फ सोनल, सौरभ मौर्य, इंद्रदेव मिश्रा, रुपेश रंजन पांडेय, कुलदीप सिंह वर्मा, कैलाश चंद्र भाष्कर व राजेश सिंह को भी जेल से लाकर अदालत में पेश किया गया। सभी नौ अभियुक्तों की कस्टडी रिमांड की अवधि 23 नवंबर की सुबह 11 बजे से शुरु होकर 26 नवंबर को दिन में 11 बजे समाप्त होगी।

सहायक अभियोजन अधिकारी अतीक अहमद खान ने दलील दी कि अभियुक्त कुलदीप सिंह वर्मा द्वारा सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए गए नगद व उपहार का साक्ष्य मिल गया है लिहाजा इस संदर्भ में गहन पूछताछ व बरामदगी करनी है।

कुलदीप से अन्य अभियुक्तों का आमना-सामना कराना है, कुलदीप व उसके साथ सॉफ्टवेयर की कूटरचना में शामिल अन्य अभियुक्तों से यह जानकारी भी हासिल की जानी है कि किस प्रकार, कहां और कैसे कूटरचना की गई, जिन अभ्यर्थियों के डाटा में कूटरचना की गई, उनका नीट का वास्तविक डाटा बरामद कराना है। कहा गया कि इसके अलावा ऐसे अभ्यर्थी जो नीट की परीक्षा में शामिल नहीं हुए लेकिन काउंसिलिंग में प्रतिभाग करा के उन्हें प्रवेश दिलाया गया उनका भी पता लगाना है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा