मध्य प्रदेश में सामने आया धर्म परिवर्तन का मामला, जबरन बना रहे थे ईसाई 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दमोह में यीशु नामक एक स्थानीय संस्था है जो लोगों का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर उन्हें ईसाई बना रही थी। हमने 8 लोगों के ऊपर प्रकरण नामजद किया है।

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह में जबरन धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। अभिषेक तिवारी (CSP, दमोह) ने बताया कि मामले में दमोह में यीशु नामक एक स्थानीय संस्था है जो लोगों का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर उन्हें ईसाई बना रही थी। हमने 8 लोगों के ऊपर प्रकरण नामजद किया है।

अभिषेक तिवारी के मुताबिक, दोनों पक्षों को सुना गया। जिसमें शिकायतकर्ता पक्ष सही साबित हुआ। जांच में यह भी पाया गया कि धर्मांतरण के बाद जो बच्चियां इन संस्था के अधिकारियों के साथ चर्च जाया करती थी उनके साथ छेड़खानी भी की गई है। मामले में आगे की गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें : विक्रम गोखले के निधन की खबर अफवाह, अब भी अस्पताल में भर्ती दिग्गज अभिनेता

संबंधित समाचार