लखनऊ: अश्लील वीडियो कॉल का डर दिखाकर युवक से ठगी, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में अश्लील वीडियो कॉल के जरिये पैसा ऐंठने का धंधा जोरों पर है। वीडियो काल कर अश्लील वीडियो बनाने वाले गिरोह ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक युवक से ठगी की। आरोपियों ने सीबीआई क्राइम ब्रांच का नाम लेकर ब्लैकमेल किया था। पीड़ित की तहरीर पर गाजीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार इन्दिरानगर सी-ब्लॉक निवासी 30 साल के युवक के पास पिछले दिनों अनजान नम्बर से वॉट्सऐप पर वीडियो कॉल आई। युवक के मुताबिक कॉल रिसीव करते ही दूसरी तरफ मौजूद एक महिला ने अश्लीलता शुरू कर दी। जिसे देख फोन डिस्कनेक्ट कर दिया।


वीडियो कॉल कटते ही एक नम्बर से कॉल की गई। फोन करने वाले ने खुद को के आईपीएस आलोक वर्मा बताया। उसने कहा कि एक युवक ने यूट्यूब पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किया है। इसकी शिकायत सीबीआई और दिल्ली क्राइम ब्रांच में की गई है। आलोक वर्मा ने कानूनी कार्रवाई से बचाने के एवज में रुपए मांगे। मना करने पर नम्बर बदल-बदल कर फोन किया जाने लगा। दबाव बना कर करीब 63 हजार रुपये अपने खाते में जमा करा लिए। लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर गाजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

संबंधित समाचार