प्रयागराज: प्रबुद्ध वर्ग सम्मलेन में शामिल होंगे सीएम योगी, इन बातों पर करेंगे चर्चा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। देश के कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में प्रचार के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार दौरा कर रहे हैं। इस व्यस्तता के बीच वो यूपी में निवेश और उपचुनाव समेत निकाय चुनावों के लिए भी सक्रीय हैं। इसी कड़ी में आज सीएम योगी प्रयागराज का दौरा करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार यहां सीएम योगी प्रबुद्ध वर्ग सम्मलेन को सम्बोधित करेंगे। 

इसके साथ ही सीएम योगी यहां ICCC सभागार में आगामी कुम्भ, और माघ मेले से सम्बंधित कार्यों की समीक्षा करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर तकरीबन 2 बजे जिले के दौरे पर आएंगे।           

संबंधित समाचार