उन्नाव के सभी ब्लॉकों को मिला ISO सर्टिफिकेट, अच्छी सेवा में मिला प्रथम स्थान
उन्नाव, अमृत विचार। प्रदेश में उन्नाव पहला ऐसा जिला बना है जहां के सभी ब्लॉको को आईएसओ प्रमाण पत्र मिला है। सीडीओ के द्वारा कराए गए कार्यों की प्रशंसा भी है। विकासखंड कार्यालयों का कायाकल्प करके जनकेंद्रित बनाने पर जिले के सभी 16 ब्लाकों को आईएसओ द्वारा अच्छी सेवा की गुणवत्ता का प्रमाणपत्र दिया गया है।
.jpg)
अधिकारियों के अनुसार प्रदेश में केवल उन्नाव जिले के सभी ब्लाकों को आईएसओ प्रमाणपत्र मिला है। ब्लाक कार्यालयों में बेहतर व्यवस्था और उन्हें शासन की मंशा के अनुरूप जनकेंद्रित बनाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी दिव्यांशु पटेल ने पहल शुरू की थी। जन सेवाओं की गुणवत्ता दुरुस्त करने की कवायद कुछ समय पहले शुरू की थी। इसके तहत सभी विकासखंड कार्यालयों का कायाकल्प करके उन्हें उच्चीकृत किया गया था।
ब्लाक प्रमुख व खंड विकास अधिकारी के कक्षों का रंगरोगन कराया गया था। जनता की सुविधा के लिए अलग शिकायत काउंटर खोले गए। हर विभाग के पटल सहायकों को अलग-अलग बैठने के लिए केबिन बनवाए गए अभिलेखागार और अभिलेख सुव्यवस्थित कराए गए। वीडियो कांफ्रेंसिंग व बैठक के लिए अलग सभागार बनवाए गए। कार्यालयों में शौचालय व स्वच्छ पेयजल की भी व्यवस्था कराई गई है। अन्य बिंदुओं पर ब्लाक कार्यालयों को विकसित आधार पर सभी ब्लाकों को किया गया है। इन्हीं सुविधाओं के आईएसओ प्रमाणपत्र दिया गया है।
