बलिया: लापरवाह शिक्षकों पर होगी कार्रवाई , अतिरिक्त निरीक्षण की तैयारी
अमृत विचार बलिया। प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में बच्चे समय से पहुंच रहे हैं इसका अब रिएलिटी चेक होगा। अमृत विचार से बातचीत में बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीराम ने बताया कि विद्यालयों के निरीक्षण के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गये हैं। औचक निरीक्षण में जो शिक्षक अनुपस्थित पाया जायेगा उसके िखलाफ कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि सभी ब्लाको में निधारित लक्ष्य के अनुसार निरीक्षण कार्य समय से पूरा करने के आदेश जारी किए गये हैं। बीएसए ने बताया कि कुछ विद्यालयों में शिक्षकों की मनमानी शिकायतें मिलने के बाद निर्धारित लक्ष्य के अतिरिक्त भी निरीक्षण कराये जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि जो शिक्षक लापरवाही करेंगे उनका रिकार्ड भी सर्विस बुक पर चढ़ाया जायेगा।
