अलीगढ़: सीएम योगी कल करेंगे इन योजनाओं को लोकार्पण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ में 25 नवंबर को रहेंगे। इस दौरान वह प्रबुद्धजन सम्‍मेलन को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरण के साथ ही 75 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्‍यास भी करेंगे। इसके साथ ही वह जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अफसरों के साथ समीक्षा बैठक भी कर सकते हैं। इसके बाद दोपहर दो बजे फिरोजाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे। जिल प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आने की सभी तैयारियों की समीक्षा गुरुवार को कही है। 

संबंधित समाचार