हल्द्वानी: आंत के कैंसर से जूझ रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग को दी नई जिंदगी
हल्द्वानी, अमृत विचार। ऑन्कोलॉजी व कैंसर के इलाज के लिए नए-नए एडवांस तरीके आ रहे हैं. इन नए ट्रीटमेंट मॉड्यूल और सर्जरी की मदद से उपचार में क्रांति आई है। यहां तक कि एडवांस स्टेज वाले कैंसर पेशंट्स का इलाज भी होने लगा है।
कैंसर के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, साथ ही कैंसर रोगियों के इलाज के लिए एडवांस ट्रीटमेंट मेथड्स भी आजकल उपलब्ध हैं। इन सबके बारे में आम जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर केयर, वैशाली ने आज हल्द्वानी में एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया।
वहीं पत्रकार वार्ता करते हुए मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर केयर, वैशाली में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल एंड हेपाटो पैन्क्रिएटोबिलियरी (जीआई एंड एचपीबी) सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के डायरेक्टर डा. विवेक मंगला ने मरीज के केस की जानकारी देते हुए बताया कि आजकल जिन मरीजों में कैंसर के केस सामने आ रहे हैं उनमें कोलोरेक्टल कैंसर काफी आम है। हालांकि, इस तरह के मामले बुजुर्गों में ज्यादा देखें जाते हैं मगर अब खराब लाइफस्टाइल, खाने-पीने की गलत आदतें, शराब का सेवन और स्मोकिंग जैसी लत केा चलते मिडिल एज के लोगों में भी कैंसर की ये समस्या बढ़ रही है।
ऐसे ही मरीज किशन पाल सिंह बिष्ट जिनकी उम्र 60 साल है वो कोलोरेक्टल कैंसर से पीड़ित थे उन्हें काफी उल्टियां हो रही थीं, साथ ही वो कुछ ठीक से खा-पी नहीं पा रहे थे जिसके कारण उनकी मसल्स कमजोर पड़ रही थीं, और फैट भी कम हो रहा था।
ऐसे में मरीज का पीईटी-सीटी कराया गया, साथ ही पूरी तरह से जांच पड़ताल की गई जिसमें पता चला कि ट्यूमर के साइज में पहले की तुलना इजाफा ही हुआ है। कई टेस्ट करने के बाद, मरीज को नसोजेजूनल ट्यूब फीडिंग देने की योजना बनाई गई और कुछ महीने बाद रेडिकल (डी3) के साथ एक एन ब्लॉक व्हीपल कोलेक्टॉमी की जा रही है।
मरीज के दाहिने हिस्से में कोलेक्टोमी की गई जिसमें आंत के खराब हिस्से को हटाया गया,साथ ही सर्जरी के जरिए पूरे ट्यूमर को हटाने के लिए एन ब्लॉक व्हीपल किया गया।
डॉक्टर विवेक मंगला ने कहा, भले ही ये ऑपरेशन मुश्किल था, लेकिन सर्जरी के एक हफ्ते बाद मरीज को छुट्टी मिल गई. ऑपरेशन के बाद मरीज ने तुरंत रिकवरी की। इसके अलावा ऑपरेशन के बाद, बायोप्सी में मौजूद सभी मार्जिन को क्लियर किया गया. कोलन कैंसर (आंत का कैंसर) के मामले बढ़ने के साथ, कैंसर से लड़ने के लिए विभिन्न उपचार मॉड्यूल के बारे में जागरूकता फैलाना महत्वपूर्ण है. एक अच्छे ट्रीटमेंट प्लान के साथ उसको सही तरह से अमल में लाकर ही इस केस को सही से सॉल्व किया गया।
