बरेली: निकाय चुनाव को लेकर RO और ARO की नियुक्ति के लिए प्रशासनिक अमला डटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। निकाय चुनाव की अभी तिथी की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन अधिकारी समय रहते अपना काम पूरा कर लेना चाहते है। जिससे अंतिम क्षण में चुनाव कराने को लेकर किसी प्रकार का व्यवधान न हो। अभी अधिसूचना जारी न होने से चुनाव सिब्बल पर संसय बना हुआ है। अधिसूचना जारी होने के बाद प्रत्याशियों को सिब्बल की घोषणा कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: एक्शन मोड में कमिश्नर, जनऔषधी केंद्र पर बिक रही थी प्राइवेट दवाईयां, किया सीज

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव को लेकर उम्मीवार अभी से मैदान में डट गए हैं। लोगों की बैठक व चौपालों में चुनाव को लेकर रणनीति बनना शुरू हो गई है। जिसको लेकर प्रशासन भी युद्व स्तरीय तैयारियों में जुटा हुआ है।

इस बारे में जानकारी देते हुए सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र प्रकाश ने बताया कि आयोग की तरफ यसे अभी अधिसूचना जारी नहीं हुई है। लेकिन बीते डाटा के आधार पर तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। इस समय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने में आरओ और एआरओ की नियुक्ति की प्रकिया चल रही।

एक महापौर के उम्मीदवार के लिए एक आरओ व तीन एआरओ की तैनाती की जाएगी। पार्षद उम्मीदवार के लिए एक आरओ व दो एआरओ को तैनात किया जाएगा। चुनाव आयोग से जैसे-जैसे गाइड लाइन मिलती रहेगी।उनके अनुसार काम किया जाएगा। निकाय चुनाव को चुनाव आयोग निष्पक्ष कराएगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: अंबेडकर की मूर्ति लगाने के मामले में परिजन पहुंचे SSP कार्यालय, FIR में छात्रों को बताया निर्दोष

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

केशव मौर्य का कांग्रेस पर हमला, बोले- लंबे शासन में नहीं देखा विकसित भारत का सपना; मोदी के ‘शक्ति सप्त धारा’ से बदलेगी देश की तस्वीर
Independence Day 2026 : PM मोदी के लाल किले से 6 बड़े ऐलान, 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग से लेकर फ्री कोचिंग तक; जानें क्या-क्या बदला
Independence Day 2026 : BIU में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, मंडलायुक्त ने किया ध्वजारोहण, कहा- विश्व में अग्रणी बनने को स्किल्स पर करें काम
Independence Day 2026 : CM योगी बोले- ‘उपद्रव प्रदेश’ नहीं, अब ‘उत्सव प्रदेश’ है यूपी; गिनाईं 9 साल की उपलब्धियां
Independence Day 2026 : अमृत विचार के कार्यालयों में शान से लहराया तिरंगा, वीर सेनानियों को किया नमन