बरेली: शिक्षा विभाग की लापरवाही से 414 स्कूलों के बच्चों की यूनिफार्म पर आंच
बरेली,अमृत विचार। शिक्षा विभाग की लापरवाही के चलते जिले के 414 स्कूलों में करीब तीन हजार छात्र-छात्रओं की यूनिफार्म वितरण अधर में लटक चुका है। इन स्कूलों में अभी तक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी का गठन नहीं किया गया है। जबकि स्कूल मैनेजमेंट कमेटी ही खरीद का आदेश पारित करती है। जिसकी वजह से बच्चों की …
बरेली,अमृत विचार। शिक्षा विभाग की लापरवाही के चलते जिले के 414 स्कूलों में करीब तीन हजार छात्र-छात्रओं की यूनिफार्म वितरण अधर में लटक चुका है। इन स्कूलों में अभी तक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी का गठन नहीं किया गया है। जबकि स्कूल मैनेजमेंट कमेटी ही खरीद का आदेश पारित करती है। जिसकी वजह से बच्चों की यूनिफार्म की खरीद का काम पूरा नहीं हो सका है। यह वो स्कूल हैं जो अभी तक संविलियन के तहत चल रहे थे।
परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं को हर वर्ष दो जोड़ी यूनिफॉर्म निशुल्क दी जाती हैं। इस बार स्कूल भले ही ना खुले हो मगर पूरे जिले में यूनिफॉर्म की नाप के बाद सिलाई का काम जोरों पर है। 2894 स्कूलों में से 414 स्कूल ऐसे हैं जिनमें यूनिफॉर्म खरीद की प्रक्रिया भी शुरू नहीं हुई है। दरअसल इन स्कूलों का संचालन अब संविलियन के तहत किया जा रहा है। स्कूल मैनेजमेंट कमेटी ही खरीद का आदेश पारित करती है। कमेटी बनी ही नहीं तो खरीद कैसे हो।प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री अरुण मिश्रा ने इस संबंध में बीएसए को मांग पत्र दिया था।
“स्कूलों में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के गठन के आदेश जारी कर दिए गए है। जल्द ही कमेटी का गठन पूरा कर लिया जाएगा। संविलियन वाले स्कूलों में उपस्थिति का रजिस्टर भी एक ही होगा। पूरे जिले में बिना यूनिफार्म के कोई भी छात्र नहीं रहेगा।” -विनय कुमार, बीएसए
