बरेली: जरूरतमंदों को अंतिम संस्कार करने के लिए मिलेंगे पांच हजार रुपए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले जरूरतमंद व्यक्ति के अंतिम संस्कार के लिए उसके परिजनों को नगर निगम पांच हजार रुपये देकर मदद करेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने नगर आयुक्त को पत्र के माध्यम से निर्देश दिया है। कई बार अक्सर देखने और सुनने को मिलता रहता है कि …

बरेली,अमृत विचार। शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले जरूरतमंद व्यक्ति के अंतिम संस्कार के लिए उसके परिजनों को नगर निगम पांच हजार रुपये देकर मदद करेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने नगर आयुक्त को पत्र के माध्यम से निर्देश दिया है।

कई बार अक्सर देखने और सुनने को मिलता रहता है कि आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति की मृत्यु के बाद आसपास के लोगों ने चंदा लेकर अंतिम संस्कार कराया है। इस समस्या के निदान के लिए शासन ने नई पहल की है। नगर क्षेत्र में नगर आयुक्त राज्य वित्त के बजट से दाह संस्कार के लिए धन देंगे।

इसके साथ ही अगर किसी गरीब के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है और बीमार पड़ गया। ऐसे लोगों को भी राज्य वित्त से केवल एक बार दो हजार की सहायता राशि नगर निगम दे सकता है। अगर किसी के पास राशन नहीं है तो एक हजार की सहायता राशि दी जा सकती है।

इसके अलावा अगर नगर क्षेत्र में किसी को मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद की जरूरत है तो नगर आयुक्त उसके आवेदन को अग्रसारित कर सकते हैं। इससे पहले केवल जिलाधिकारी ही मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दिलाने के लिए आवेदन भेज सकते थे। अब नगर आयुक्त की रिपोर्ट के आधार पर भी राहत कोष के लिए नाम भेजा जा सकता है।

“अगर किसी गरीब के पास अंतिम संस्कार के लिए धन नहीं है तो सूचना मिलने पर उसकी मदद की जाएगी। अधिकतम पांच हजार रुपये देने की व्यवस्था है। बीमार होने की दशा में आर्थिक मदद की जा सकती है।” -अभिषेक आनंद, नगर आयुक्त

संबंधित समाचार