बरेली: अचानक बंद कर दी आधे शहर की पानी की सप्लाई, लोगों को हुई परेशानी

अति आत्मविश्वास में रात में सप्लाई बंद तो कर दी लेकिन जोड़ नहीं पाए लाइन

बरेली: अचानक बंद कर दी आधे शहर की पानी की सप्लाई, लोगों को हुई परेशानी

बरेली, अमृत विचार। जलकल कर्मचारियों ने पानी की लाइन को रात भर में शिफ्ट कर देने के प्रयास ने शहरी जनता को परेशान कर दिया। इस कारण आधे शहर और पूरे दिन सप्लाई बंद रही। सुबह नल में पानी नहीं आया तो लोग परेशान हो गये। पार्षदों को भी पानी सप्लाई बंद होने की जानकारी नहीं जनता के फोन आने पर उन्हें भी सप्लाई बंद होने की जानकारी हुई। दोपहर में जलकल प्रभारी से पूछा की तो उन्हें भी शहर में पानी सप्लाई बंद होने की जानकारी नहीं देने पर संबंधित कर्मचारी से नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बताया कि शाम तक सप्लाई शुरू हो जाएगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: डेंगू के मामले 400 के पार, अब स्कूलों में चलेगा लार्वा सर्च अभियान

कुतुबखाना पुल निर्माण में बाधा बन रही पानी की लाइन को शिफ्ट करने की कवायद हो रही है। बुधवार की रात जलकल अभियंताओं ने बिना किसी को बताए पानी की सप्लाई बंद कर दी। बिना किसी सूचना के अचानक पानी की सप्लाई बंद होने से सुबह लोगों को दिक्कत होने लगी। प्रेम नगर, भूड़, बिहारीपुर सिविल लाइंस, गली आर्य समाज, सौदागरान, धोबी चौराहा, बिहारीपुर मेमरान, साहूकारा, शहामतगंज, सिविल लाइंस आवास विकास आलमगिरीगंज, कोहाड़ापीर आदि तमाम मोहल्लों के लोग पहले काफी देर तक पानी का इंतजार करते रहे फिर बाहर हैंडपंप से पानी भर कर घरेलू जरूरी काम निपटाए।

सुबह पार्षदों को फोन किया तो कई लोगों ने कुतुबखाना पुल की वजह से पाइप लाइन में दिक्कत की वजह से पानी नहीं आने की बात कही। जनता ने दोपहर तक पानी आने की आस लगाई लेकिन शाम तक पानी नहीं आया। यह भी चर्चा हुई कि पानी की पाइप लाइन पुरानी हो गई हैं। इनका पुर्जा गाजियाबाद से मंगाया गया है। यह रात तक आएगा तो शुक्रवार को पानी की सप्लाई हो सकेगी। लेकिन शाम को सिविल लाइंस आवास विकास से एक पाठक का फोन आया कि पानी आ गया है। लेकिन पानी की यह सप्लाई रात आठ बजे तक अन्य इलाकों में शुरू नहीं हुई थी।

जलकल प्रभारी को नहीं सूचना
महाप्रबंधक जलकल 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। विभाग का प्रभार अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह को दिया गया है। लेकिन जलकल के अभियंता स्वयं को ही महाप्रबंधक मानकर सभी निर्णय ले रहे हैं। दोपहर में जलकल प्रभारी से शहर में पानी की सप्लाई नहीं आने का कारण बताने को कहा तो उन्हें भी नही बताया गया था कि सप्लाई बंद कर दी गई है। उन्होंने संबंधित से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सप्लाई बंद करनी थी तो पहले जनता को सूचना देनी थी। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि शुक्रवार सुबह तक सप्लाई शुरू हो जाएगी। कुछ स्थानों पर रात में ही सप्लाई शुरू की जाएगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: एलायंस बिल्डर्स से जुड़े सात बिल्डरों के खिलाफ वारंट जारी, लगातार दबिश दे रही पुलिस

ताजा समाचार