लखनऊ: यूपी सरकार की कैबिनेट बैठक शुरू, कई प्रस्तावों पर मिल सकती है मंजूरी
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की कैबिनेट बैठक शुरू हो चुकी है। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुरू हुई इस बैठक में कई प्रस्तावों पर मंजूरी मिल सकती है। सूत्रों के अनुसार कैबिनेट बैठक में पुलिस कमिश्नर प्रणाली के विस्तार को मंजूरी मिल सकती है। जिसके बाद प्रयागराज, गाजियाबाद व आगरा में नई व्य्वस्थार लागू हो सकती है। प्रदेश में पहली बार लखनऊ व गौतमबुद्धनगर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू की गई थी।
इसके आलावा यूपी में रोडवेज बस अड्डों को पीपीपी मॉडल पर चलाने के प्रस्ताव पर भी सरकार अपनी मंजूरी दे सकती है। मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक के बाद सीएम योगी अलीगढ़ और फिरोजाबाद दौरे के लिए रवाना हो जाएंगे।
