बहराइच: लापरवाही पर चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। जिले के बाबागंज चौकी में तैनात उप निरीक्षक को पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया है। उनके विरुद्ध कई मामलों में लापरवाही बरतने का आरोप है।

रूपईडीहा थाना क्षेत्र के बाबागंज चौकी में उप निरीक्षक रामकेश की तैनाती थी। चौकी इंचार्ज पर कई मामलों में एसपी के आदेश की अवहेलना और ग्रामीणों के मामले में सुनवाई न करने का आरोप है। सुधार न लाने पर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने बाबा गंज चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है। अभी तक चौकी में दूसरे की तैनाती नहीं हुई है।

संबंधित समाचार