आज का राशिफल: 26 जुलाई 2020

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष- आज छिपे हुए शत्रुओं से सावधान रहना। मन की बात किसी अन्य के साथ साझा न करें। धोखा खा सकते हैं। वाद-विवाद से बचें। विपक्षी लोग निशाना बनाने का प्रयास करेंगे। वृष- आज व्यापार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। व्यापार में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन ऐसा करने के …

मेष- आज छिपे हुए शत्रुओं से सावधान रहना। मन की बात किसी अन्य के साथ साझा न करें। धोखा खा सकते हैं। वाद-विवाद से बचें। विपक्षी लोग निशाना बनाने का प्रयास करेंगे।

वृष- आज व्यापार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। व्यापार में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन ऐसा करने के लिए श्रेष्ठ रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

मिथुन- आज आपको अपनी माता जी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। यदि आप संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। किसी सामाजिक या पारिवारिक उत्सव में शामिल होने के भी संकेत हैं।

कर्क- आज लक्ष्य प्राप्ति के लिए विशेष परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता पड़ेगी। मित्र पड़ोसियों से संबंधों मंे सुधार होगा। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं दुर्घटना का डर है। अनावश्यक व बाहरी भोजन करने से बचें।

सिंह- आज कड़ा संघर्ष करने का दिन है इसलिए धैर्य बनाये रखें और अपना कार्य चालू रखें। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। आपके बच्चे भी श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करने में सफल होंगे।

कन्या- आज सामाजिक गतिविधि में शामिल होंगे। आर्थिक पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। आपकी दाहिनी आंख में कुछ समस्या आ सकती है। आपको विभिन्न स्रोतों से धन की प्राप्ति संभव है।

तुला- आज प्रत्येक क्षेत्र में निराशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। यात्रा पर जाते समय सावधान रहें। प्रेमी प्रमिका के लिए आज का दिन एक दूसरे का संग प्राप्त करने के लिए शुभ है।

वृश्चिक- आज का दिन निवेश करने के लिए विशेष शुभ है। किया गया निवेश सहायता प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। मेहमान आने की अप्रत्याशित संभावनाएं हैं। अथक परिश्रम करने से बचें।

धनु- आज सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। लाभ होने की संभावनाएं हैं। व्यापार में निवेश के लिए शुभ है। दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं।

मकर- आज बच्चों का सहयोग आपके हृदय को प्रसन्नता व उत्साह से भर देगा। जीवनसाथी के प्रति लगाव बढ़ेगा। व्यवसाय शुरू करने के लिए दिन श्रेष्ठतम है।

कुंभ- आज गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतें। व्यापार में धन निवेश किया जा सकता है। जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है। भाषा में संतुलन रखें अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

मीन- आज नए साझेदार या व्यापारिक प्रस्ताव की प्राप्ति होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से संबंध अच्छा होगा। आर्थिक सहायता के संकेत हैं। आपके बच्चे अधिक साहसी बनेंगे।