कुशीनगर: नवविवाहित का फंदे से लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। यूपी के कुशीनगर जिले के कसया नगर में शुक्रवार को नवविवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। नवविवाहिता का शव फंदे से लटकता मिलने की सूचना पुलिस को दिया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

मृतका की पहचान कसया नगर के शक्तिनगर निवासी नीलेश सिंह की 25 वर्षीय पत्नी मनीषा सिंह के रूप में हुई है। उसका शव बंद कमरे में फंदे से लटकता मिला। इस मौके पर नायब तहसीलदार की मौजूदगी में फंदे से शव को उतारा गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। एसएचओ आशुतोष तिवारी ने बताया कि आत्महत्या की सूचना मिली है। जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार