भवाली: हल्द्वानी-बागेश्वर मार्ग पर कार खाई में गिरी, चालक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भवाली, अमृत विचार। हल्द्वानी से बागेश्वर जा रही कार निगलाट के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। जिसमें कार चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि अन्य दो घायल हो गए है।

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी से बागेश्वर जा रही कार यूके 18 जे 5712 सबुह करीब 9:40 पर निगलाट के पास गहरी खाई में गिर गई। इस दौरान घायलों की चीख पुकार से मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे।

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों का निकाला गया। आपातकालीन सेवा की मदद से तीनों घायलों को भवाली अस्पताल ले जाया गया। जहां चालक हयात सिंह (54) पुत्र कुंवर सिंह को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि खीम सिंह व कुशाल सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों का इलाज किया जा रहा है।

संबंधित समाचार