बरेली: रोटरी क्लब बरेली साउथ का 36 वां अधिष्ठापन समारोह संपन्न

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रोटरी क्लब बरेली साउथ का शनिवार को 36 वां पद अधिष्ठापन समारोह कोरोना के चलते ज़ूम पर वर्चुअल मीट पर संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरी मंडल अध्यक्ष 3110 दिनेश चंद्र शुक्ला कानपुर रहे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ आईएस तोमर, रवि प्रकाश अग्रवाल, डॉ रवि मेहरा, पीपी सिंह, टीपीएस …

बरेली, अमृत विचार। रोटरी क्लब बरेली साउथ का शनिवार को 36 वां पद अधिष्ठापन समारोह कोरोना के चलते ज़ूम पर वर्चुअल मीट पर संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरी मंडल अध्यक्ष 3110 दिनेश चंद्र शुक्ला कानपुर रहे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ आईएस तोमर, रवि प्रकाश अग्रवाल, डॉ रवि मेहरा, पीपी सिंह, टीपीएस सेठी, किशोर कतरू, अलीगढ़ के रोटेरियन मुकेश सिंघल, काशीपुर से रोटेरियन पवन अग्रवाल और नगर विधायक डॉक्टर अरुण कुमार रहे।

डॉक्टर त्रिलोक चंद अरोड़ा ने डॉ सुनील कुमार को अध्यक्ष कॉलर पहनाकर सभा शुरू कराई। डॉ सुनील कुमार ने ज़ूम पर भागीदारी करते हुए अतिथियों का स्वागत किया। सचिव कपिल अग्रवाल ने गत वर्ष किए गए सेवा कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिसमें मुख्य रुप से रोटरी विकलांग केंद्र, फिजियोथैरेपी सेंटर, रोटरी डिस्पेंसरी, रोटरी पब्लिक स्कूल की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।

डॉ सुनील कुमार ने बताया कोरोना महावारी के लॉकडाउन के दौरान क्लब द्वारा गरीब बस्तियों में और प्रवासी मजदूरों को निशुल्क भोजन के पैकेट और अनाज के पैकेट का वितरण किया। क्लब द्वारा ₹500000 प्रधानमंत्री के रूप में दिए गए। निवर्तमान अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार ने आगामी अध्यक्ष रोटेरियन संजय कुमार अग्रवाल को कॉलर पहना कर अपना पदभार सौंपा। क्लब पत्रिका बुलेटिन का अनावरण भी किया गया।

ज़ूम पर चंद्र प्रकाश, रतन गुप्ता, सचिव पंकज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ध्रुव तिलक, अशोक ठाकुर, विशाल अरोड़ा, अनुपम कपूर, अमरजीत सिंह, डीसी खंडेलवाल, रमेश वार्ष्णेय, अश्वनी सहगल, राजीव कुमार, अनिल कुमार जैन, डॉक्टर विनोद पागरानी, डॉ राजेश अग्रवाल, गौतम सक्सेना, अनिल अग्रवाल, संजय गर्ग मौजूद रहे। संचालन डॉ त्रिलोक चंद अरोड़ा ने किया। अनुपम कपूर ने सभी का धन्यवाद दिया।

संबंधित समाचार