कानपुर के एसएसपी समेत 15 आईपीएस के तबादले
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार शाम भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 15 अधिकारियों का तबादला कर दिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कानपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार पी का तबादला झांसी कर दिया गया है और उनके स्थान पर अलीगढ़ में तैनात पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) डा प्रितिन्दर सिंह को नियुक्त किया …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार शाम भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 15 अधिकारियों का तबादला कर दिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कानपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार पी का तबादला झांसी कर दिया गया है और उनके स्थान पर अलीगढ़ में तैनात पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) डा प्रितिन्दर सिंह को नियुक्त किया है।
डा सिंह एसएसपी के साथ ही पुलिस उपमहानिरीक्षक का भी काम देखेंगे। उन्होने बताया कि चित्रकूट के डीआईजी प्रदीप कुमार को अयोध्या का डीआईजी.एसएसपी बनाया गया है वहीं प्रतिनियुक्ति से वापस लेते हुये के सत्य नारायण को चित्रकूटधाम का नया पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) नियुक्त किया गया है।
बस्ती परिक्षेत्र के आईजी आशुतोष कुमार को पीएसी मुख्यालय लखनऊ का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। पुलिस महानिरीक्षक यातायात दीपक रतन को अलीगढ़ परिक्षेत्र का आईजी बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक ईओडब्लू सत्येन्द्र कुमार को खीरी का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है जबकि एसडीआरएफ के सेनानायक यशवीर सिंह अब जालौन के नये पुलिस अधीक्षक होंगे।
सूत्रों ने बताया कि लखनऊ के पुलिस उपायुक्त दिनेश सिंह को अमेठी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है जबकि झांसी के एसएसपी डी प्रदीप कुमार द्वितीय को पुलिस अधीक्षक ईओडब्लू बनाकर वाराणसी भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक जालौन डा सतीश कुमार को एसडीआरएफ का सेनानायक बनाया गया है।
उन्होने बताया कि अमेठी की पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग को लखनऊ में पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी दी गयी है। अयोध्या के एसएसपी आशीष तिवारी को पुलिस अधीक्षक रेलवे के पद पर झांसी भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक खीरी पूनम को सेनानायक 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा के पद पर भेजा गया है जबकि लखनऊ में पीएसी मुख्यालय में तैनात पुलिस महानिरीक्षक अनिल राय को बस्ती परिक्षेत्र का आईजी नियुक्त किया गया है।
