ब्राजील में मिला 'एलियन का हाथ'!, उड़ गए कपल के होश, आपने देखा क्या?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ब्राजील के साओ पाउलो में बीच पर घूम रहे एक कपल के तब होश उड़ गए जब उन्हें रेत में एक कंकाल नजर आया।

ब्रा‍जिलिया। ब्राजील के बीच पर एक कपल को विशाल कंकाल नुमा हाथ मिला है। कपल ने कहा, हम नहीं जानते कि यह किस प्राणी का है और अगर यह किसी एलियन का है तो यह और भी बुरा है। समुद्री जीवविज्ञानी एरिक कॉमिन ने कहा कि यह हाथ किसी सिटेशन यानी व्हेल या डॉल्फिन जैसे किसी स्तनपायी समुद्री जीव का है।

ब्राजील के साओ पाउलो में बीच पर घूम रहे एक कपल के तब होश उड़ गए जब उन्हें रेत में एक कंकाल नजर आया। दोनों ने पास जाकर देखा तो ये किसी इंसानी हाथ की तरह नजर आ रहा था। दोनों ने इस हाथ का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर इसे शेयर किया, जिसपर एक साइंटिस्ट ने हैरान करने वाली जानकारी दी।

20 नवंबर को लेटीसिया गोम्स और उसका ब्वॉयफ्रेंड डेवानिर साउजा इल्हा कॉम्प्रिडा (Ilha Comprida) समुद्र तट पर घूम रहे थे कि अचानक उन्हें रेत में ये कंकाल मिला। दोनों इसे देख काफी डर गए थे और लेटीसिया ने तो ये तक मान लिया था कि ये किसी एलियन का हाथ हो सकता है। दोनों ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि हड्डियों की लंबाई देखकर ये यकीन करना मुश्किल है कि इतना लंबा इंसानी हाथ भी हो सकता है।

0_PAY-Couple-finds-eerie-ALIEN-HAND-on-beach

लेटीसिया द्वारा जब इस कंकाल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, तो कई लोगों ने इसपर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने कहा कि ये जलपरी का हाथ है, तो वहीं दूसरे ने कहा कि ये डायनासोर की हड्डी है। हालांकि, एक साइंटिस्ट एरिक कॉमिन ने दावा किया कि ये ना ही इंसानी हाथ है और ना ही किसी एलियन का।

उन्होंने बताया कि ये संभवत: किसी व्हेल या डॉल्फिन की हड्डी हो सकती है। हालांकि, टेस्ट के बाद ही ये सटीक जानकारी दी जा सकती है कि ये किस प्रजाति की थी। साइंटिस्ट ने कहा कि इसकी हालत देखकर ये कहा जा सकता है कि इसकी मौत तकरीबन डेढ़ साल पहले हुई होगी।

ये भी पढ़ें : देहरादून: अब ड्रोन करेगा बचाव कार्य, हादसे में मरीजों को पहुंचाएगा अस्पताल

संबंधित समाचार