Kanpur: प्राथमिक विद्यालय की हेड टीचर पर Student के हांथ में ड्रिल चलाने का आरोप, BSA की छानबीन में यह आया सामने...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में छात्र ने अनुदेशक पर ड्रिल मशीन चलाने का लगाया आरोप।

कानपुर के प्राथमिक विद्यालय मॉडल प्रेमनगर में कक्षा पांच के छात्र ने अनुदेशक पर दो का पहाड़ा नहीं सुनाने पर हाथ में ड्रिल मशीन चलाने का आरोप लगाया है। आक्रोशित परिजनों में स्कूल में हंगामा किया है। बीएसए ने जांच के आदेश दिए है।

कानपुर, अमृत विचार। उच्च प्राथमिक विद्यालय मॉडल प्रेमनगर में कक्षा पांच के छात्र ने एक निजी संस्था के अनुदेशक पर हाथ में ड्रिल मशीन चलाने का आरोप लगाया है। इस पर छात्र जब घर पहुंचा, चोट देखकर परिजन आक्रोशित हो गए। इस पर उन्होंने स्कूल में जमकर हंगामा किया है। हालांकि बीएसए, खंड शिक्षा अधिकारी समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे है।

सीसामऊ निवासी दंपती शिव कुमार का 11 साल का बच्चा विवान उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रेम नगर में 5वीं का छात्र है। छात्र विवान ने बताया कि अनुज सर ने दो का पहाड़ा सुनाने के लिए कहा था। पहाड़ा नहीं सुनाने पर उन्होंने हाथ में ड्रिल मशीन चला दी। इस दौरान पास में खड़े दूसरे छात्र ने ड्रिल मशीन का प्लग हटा दिया।

इससे उसके बाएं हाथ में चोट आ गई। छात्र के हाथ में चोट लगने के बाद उसे मामूली उपचार करने के बाद स्कूल से घर भेज दिया गया। इतना ही नहीं, वहां मौजूद शिक्षिका अलका त्रिपाठी ने भी किसी उच्चधिकारी को सूचना देना उचित नहीं समझा।

इधर, छात्र जब अपने घर पहुंचा इस पर उसने पूरी जानकारी परिजनों को दी। आक्रोशित परिजनों ने स्कूल में पहुंच जमकर हंगामा किया है। जानकारी पाकर बीएसए सुरजीत कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे है।

निजी संस्था का अनुदेशकर फरार

स्कूल में तैनात प्रभारी इंचार्ज सुभाष चंद्र ने बताया कि गुरुवार को वह बीएलओ की ड्यूटी के चलते स्कूल में नहीं थे। प्रभारी इंचार्ज के रूप में शिक्षिका अलका त्रिपाठी थीं। उन्होंने मामले की जानकारी किसी को भी नहीं दी थी। इधर, परिजनों के हंगामे के बाद खंड शिक्षा अधिकारी, बीएसए समेत अन्य अधिकारी जांच करने स्कूल पहुंचे है।

आखिर कैसे क्लास रूम तक पहुंची ड्रिल मशीन

प्रभारी इंचार्ज सुभाष चंद्र ने बताया कि स्कूल में मेंटिनेंस का काम चल रहा है। कारपेंटर की ड्रिल मशीन रखी हुई थी। पहाड़ा नहीं सुना पाने पर अनुदेशक ने ड्रिल मशीन से बच्चे को डराने का प्रयास किया, लेकिन वह बच्चे के हाथ पर चलने से वह मामूली रूप से घायल हो गया है। ड्रिल मशीन कोई घर से लेकर नहीं आया और स्कूल की भी नहीं हैं।

बच्चा बोला- मैडम रोज लगवाती झाडू पोछा

ड्रिल मशीन से घायल बच्चे ने बताया कि मैम उससे अक्सर स्कूल में झाडू पोछा लगवाती है। मना करने पर मारती भी है। वहीं, घटना के बाद से अन्य बच्चों में भी दहशत का माहौल है।

संबंधित समाचार